लाइनमैन की मौत मामले की जांच अब एमडी करेंगे
नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। धूम मानिकपुर में पिछले दिनों फॉल्ट दुरुस्त करने के दौरान अचानक लाइन चालू होने से लाइनमैन रवि की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) के एमडी को इस मामले की जांच का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने लाइनमैन की मौत को लेकर यूपीपीसीएल के चेयरमैन दफ्तर में ज्ञापन दिया था। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इस ज्ञापन में कहा गया था कि लाइनमैन की मौत उपकेंद्र के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से हुई। लाइनमैन के शटडाउन मांगने के बाद भी लाइन नहीं काटी गई। इसके कारण रवि करंट की चपेट में आ गया। अभी तक इस घटना की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अभियंता रमेश कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.