रुद्रपुर, जून 10 -- खटीमा, संवाददाता। करंट लगने से लाइनमैन रंजीत राणा की मौत के बाद ऊर्जा निगम में ठेके पर कार्यरत लाइनमैनों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत लाइनमैन विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा घटना के लिए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना था कि घटना की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय जिम्मेदार कर्मचारी को बचाने की कोशिश की जा रही है। आक्रोशित लाइनमैनों ने एसडीओ आलोक सचान से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों की संवेदनहीनता...