सोनभद्र, मार्च 2 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी के लोढ़ौता में करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत मामले में करमा थाने में जेई और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के चाचा की तहरीर पर की है। मृतक के चाचा महेन्द्र प्रसाद पुत्र आसीक निवासी बिसहार थाना घोरावल ने करमा थाने में तहरीर दी। तहरीर के माध्मय से बताया कि गुरुवार की शाम को उनका भतीजा 42 वर्षीय संतोष करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी के लोढ़ौता गांव में शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था। जानबूझकर बिजली आपूर्ति चालू कर दिए जाने से उनका भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाज के दौरान बीएचयू वाराणसी में उसकी मौत हो गई। करमा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि महेन्द्र प्रसाद की तहरीर पर लाइनमैन राजेश...