रांची, जून 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के धुर्वा स्थित लाइट हाउस जनकल्याण समिति के बैनर तले रविवार को लाभुकों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्यामसुन्दरी देवी ने की। बैठक में उपस्थित लाभुकों ने सोसाइटी के प्रबंधन से जुड़े कई लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए। बैठक में मुख्य संयोजक एवं राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि लाभुकों की शिकायत है कि परिसर में पानी, बिजली और लिफ्ट की सेवाएं अनियमित हैं तथा रात्रि में अनधिकृत लोगों का प्रवेश होता है। उन्होंने कहा कि लाइट हाउस का निर्माण भूमिहीन एवं असहाय लोगों के लिए हुआ है, इसलिए इसका सदुपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लाभुकों को कहा कि लाइट हाउस जनकल्याण समिति का गठन जनसमस्याओं से निबटने के लिए किया गया है। बैठक में कई मांगें रखी गईं, जिनमें ल...