रांची, जनवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाइट हाउस प्रोजेक्ट में 310 योग्य लाभुकों की सूची गुरुवार को जारी हुई। निगम के उप प्रशासक के अनुसार, धुर्वा के आनी में लाइट हाउस प्रोजेक्ट में तैयार भवन में खाली फ्लैट के आवंटन के लिए 492 लोगों ने आवेदन किए थे। इसमें से 310 योग्य पाए गए। अब निगम कार्यालय भवन के आठवें तल पर 24 जनवरी को सुबह 10 से 11 बजे तक पंजीयन होगा। दोपहर 12 बजे से लॉटरी निकलेगी। योग्य आवेदकों को दस्तावेज के साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड लाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.