मुंगेर, फरवरी 17 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर सरकारी बस स्टैंड के समीप रविवार की रात महाआरती के लिए लगाए गए लाइट स्टैंड में एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बांका जिले के बेदपुर निवासी संतोष कुमार तथा तारापुर थाना में पदस्थापित सिपाही कुंदन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय महाआरती का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है एवं चालक से ...