चतरा, फरवरी 25 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेकसा में बुधवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर अहमदाबाद स्थित लाइट माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में किया गया। शिविर में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 200 से अधिक ग्रामीणों और 200 से अधिक स्कूली बच्चों की आँखों की जाँच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ लाइट माइक्रोफाइनेंस की टीम ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 200 से अधिक शिक्षा सामग्री किट भी वितरित किया। इस अवसर पर लाइट माइक्रोफाइनेंस के शिवा रंजन व अनिल कुमार यादव विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रदेव प्रसाद, शिक्षक राकेश कुमार गंगाधर राणा सहित ग्रामी...