नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Hormuz Blockade : फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला संकरा समुद्री रास्ता जिसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) कहा जाता है, वहां इस समय स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण और अनिश्चित बनी हुई है। अमेरिकी नौ सेना ने वहां नाकेबंदी कर रखी है और तेल-गैस से लदे जहाजों को आगे बढ़ने से रोक रहा है। इस कारण वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। इसी बीच, ईरान ने अमेरिकी नौसैनिकों की आंखों में झूल झोंककर दो ऐसे टैंकर लदे जहाजों को वहां से निकालकर सीधे अरब सागर पहुंचा दिया है, जिस पर 40 लाख बैरल तक कच्चा तेल होने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने दो टैंकर - Hero II और Hedy - जो 40 लाख बैरल तक कच्चा तेल ले जा सकते हैं, फारस की खाड़ी से निकालकर अरब सागर में पहुँचा दि...