नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 साल के बुजुर्ग रामसुगर का बेटी की 30 साल की सहेली रानी के साथ शादी और सगाई का मामला केवल ड्रामा था। सोशल मीडिया पर लाइक-व्यू के लिए इस ड्रामे को रचा गया था। सस्ते प्रचार के चक्कर में रिश्तों का मजाक उड़ाया गया था। युवती ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर पूरे मामले का अंत कर दिया। इसकी जानकारी बुजुर्ग की बेटी राधा को हुई तो उसने नाराजगी जताई और वीडियो से ही पलटवार किया। इसके बाद रानी ने भी पूरे खेल का खुलासा कर दिया। कह दिया कि सबकुछ लाइक और व्यू के लिए ही किया गया था। कहा कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनके पिता के साथ हम असलियत में कैसे शादी कर लेते। वायरल ड्रामे की मुख्य किरदार रानी ने शुक्रवार को कहा कि बुजुर्ग के साथ उसकी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर उसका दूर रह रहा पति वापस लौ...