मैनपुरी, जनवरी 24 -- नगर के सती मंदिर स्थित खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले सेमीफाइनल में लाइंस इंडियन किशनी ने खड़ेपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अरसारा क्रिकेट क्लब ने प्रांशु क्रिकेट क्लब किशनी को पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मैच में खड़ेपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनी टीम ने मात्र 9 ओवर में जीत हासिल कर ली। दूसरा सेमीफाइनल प्रांशु क्रिकेट क्लब किशनी और अरसारा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। अरसारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में प्रांशु क्रिकेट क्लब की टीम 35 रनों पर सिमट गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.