मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर। पीएम प्रणाम योजना के तहत इफको की ओर से राजगढ़ ब्लॉक के लहौरा गांव में शुक्रवार को नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस के उपयोग और उसससे होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस के उपयोग से फसलों को संतुलित पोषण मिलता है। संतुलित पोषण से उत्पादन बढ़ता है और लागत घटती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दिश में भी मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- मृदा परीक्षण से खेतों के तत्वों की होती है जानकारी अपर जिला कृषि अधिकारी कुंवर सतेंद्र सिंह ने मृदा परीक्षण की विधि स...