लहेरी समाज के प्रांतीय सम्मेलन में तीन विंगों का हुआ गठन
गिरडीह, जून 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के जलीय सूर्य मंदिर, मिर्जागंज स्थित धर्मशाला में आयोजित झारखंड लहेरी समाज का दो दिवसीय प्रांतीय महासम्मेलन रविवार देर शाम संपन्न हो गया। इस महासम्मेलन में समाज को संगठित, पारदर्शी और लोकतांत्रिक दिशा देने के उद्देश्य से एक नई नियमावली को सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजित लहेरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समापन समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था। महासम्मेलन में नई नियमावली के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दी गई। समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि इस नई व्यवस्था से सामाजिक कार्यों और आर्थिक कोष के संचालन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। नियमावली पारित होने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.