बेगुसराय, मार्च 27 -- बरौनी। बरौनी शहरी इलाकों में इन दिनों लहेरिया बाइकर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों के बीच हरवक्त दुर्घटना का भय सताता रहता है। खासकर महिला, बच्चे व बुजुर्ग के समक्ष अधिक भय बनी रहती है। इस पर पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं रह गया है।स्थिति यह है कि बेरोकटोक लहेरिया बाइकर्स के कारण अक्सर दुर्घटनाएं की संभावनाएं ही नहीं बनी रहती है। बल्कि कई लोग इसके शिकार भी हो चुके हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस ओर पूर्णतः उदासीन हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...