दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। जदयू महानगर इकाई की बैठक रविवार को हुई। इसमें लहेरियासराय सेक्टर के वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी गौरी शंकर पासवान व पर्यवेक्षक शशि चंद्र पटेल की निगरानी में शांतिपूर्ण हुई। प्रवीर कुमार मेहरोत्रा को सर्वसम्मति से लहेरियासराय सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मदन राय, शमशाद अली कमर उर्फ कमरे आलम, माधव झा, पप्पू महासेठ, कन्हैया नायक, अरुण कुमार, नंदलाल पासवान, मुकेश कुमार, साहनिया अली आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...