मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित संतुनगर चौक से लहेरियागंज होते हुए राजनगर जाने वाली बाईपास सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। इस महत्वपूर्ण सड़क की जर्जर हालत और इसपर जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों का जीवन मुश्किल बना दिया है। सड़क पर गंदे पानी के स्थायी जमाव के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों मो. आशिफ, मो. इकबाल, असलम और साकेत कुमार ने बताया कि इस इलाके में सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बारिश हो या न हो, सड़क पर गंदा पानी जमा रहना यहां की सामान्य समस्या बन चुकी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे मोहल्ले का पानी सड़कों पर ही इकट्ठा हो जाता है, जिससे स्थिति और भी खराब हो जाती है।लंबे समय तक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.