सिमडेगा, जून 16 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा क्षेत्र के कोहिपाट गांव में पारंपरिक लहारी सरना पूजा का आयोजन श्रद्धा,आस्था और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सरना स्थल में मैसा पहान एवं भिलु पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के दौरान गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, खुशहाली तथा गांव के सर्वांगीण विकास की कामना की गई। ग्रामीणों ने सरना धर्म एवं संस्कृति की परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक इसे जीवित रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भंवरा सिंह, बहरू सिंह, गणेश साहू, जोगेंद्र साहू, मुकेश साहू, रामदयाल साहू, राजितू साहू, धनेश्वर साहू, फगुआ लोहार, राम मड़की, आनंद मोहाली समिति सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने कहा कि सरना पूजा प्रकृति, जल, जंगल और जमीन क...