हरिद्वार, अप्रैल 2 -- श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के लहारपुर गांव में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बबलू के रूप में हुई, जो अपने ही घर में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली श्यामपुर पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी पर शक जताया और आरोप लगाया कि वह कई बार घर छोड़कर जा चुकी थी। आरोप लगाया कि पूर्व में एक बार उसने कथित रूप से पति की आंख में मिर्च डालकर घर से भागने का प्रयास किया था। वहीं, मृतक की पत्नी पूजा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और बताया कि बबलू शराब का आदी था और परिवार में बेटी के विवाह को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व बेटी का रिश्ता धामपुर क्षेत्र के ग...