लहसुन-मिर्च की अस्थाई मंडी मथुरा-बरेली हाइवे पर रफ्तार में रोड़ा
आगरा, जून 13 -- तीर्थ नगरी सोरों में मथुरा-बरेली हाईवे पर कछला रेलवे फाटक के आगे लगने वाली लहसुन और मिर्च की अस्थाई मंडी के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर सुबह के समय स्थिति अधिक खराब हो जाती है, जब किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं और व्यापारियों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। मंडी सड़क किनारे लगने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। इस हाईवे से आगरा और मथुरा की ओर से बरेली, नैनीताल और रामनगर जाने वाले पर्यटकों का आवागमन भी काफी रहता है। जाम के कारण उनके सफर में देरी होती है और असुविधा बढ़ जाती है।इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.