मैनपुरी, अप्रैल 24 -- कुरावली। नगर की नवीन लहसुन मंडी चोरी के बाद दुकानदारों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। तहरीर के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मंडी व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। लहसुन मंडी आढ़ती व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बीते गुरुवार भोगांव के ग्राम मलपुर निवासी कायम सिंह वर्मा की आढ़त बांके बिहारी ट्रेडिंग कंपनी पर रखी गोलक को तोड़कर एक युवक ने 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ली थी। पड़ोसी दुकानदारों ने आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया था और मंडी चौकी पुलिस को सौंप दिया था। यह भी पढ़ें- तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं, पीड़ित काट रहा कोतवाली के चक्कर पीड़ित आढ़त व्यापारी ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रव...