नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- रसोई घर का वो हिस्सा है, जहां साफ-सफाई की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन अक्सर यहीं कॉकरोच, छिपकली, चींटियाँ और यहां तक कि चूहे भी सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। यही वजह है कि कितनी भी सफाई कर लो, ये रसोई में गंदगी फैला ही देते हैं। ऐसे में रसोई में खाने-पीने की चीज थोड़ी देर के लिए भी खुला छोड़ना सेफ नहीं होता। इन्हीं से बचने के लिए सोशल मीडिया पर एक हैक शेयर किया जा रहा है। इस हैक के मुताबिक लहसुन की कलियां, चायपत्ती और कुछ लौंग आपस में मिलाकर एक पोटली में रख देने से, ये छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े और चूहे दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं ये हैक क्या है और क्या वाकई ये काम करता भी है या नहीं।लहसुन और चायपत्ती की पोटली बनाने से क्या होगा? सोशल मीडिया पर अक्सर किचन हैक वायरल होते रहते हैं। इन्हीं में से एक हैक इन दिनों शेयर ...