छपरा, अप्रैल 13 -- हिन्दुस्तान असर लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में लंबे समय से खाली पड़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पद पर सोमवार को आखिरकार रामनाथ बैठा ने योगदान दे दिया। उनके योगदान के साथ ही प्रखंड के शिक्षा विभाग में ठप पड़े कार्यों के पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि 31 मार्च को पूर्व बीईओ नागेश्वर कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह महत्वपूर्ण पद रिक्त था। करीब दस दिनों तक बीईओ का पद खाली रहने के कारण शिक्षा विभाग के कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे थे। विद्यालयों से संबंधित प्रशासनिक काम, शिक्षकों के विभिन्न प्रस्ताव और विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन बाधित हो गया था, जिससे शिक्षकों और कर्मियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- 150 से अधिक बीईओ की बीएसए के पद पर होगी पदोन्नति इस बीच 11 अप्रैल के अं...