छपरा, मार्च 23 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। एकमा विधायक व पर्यटन विभाग के सभापति धूमल सिंह ने सोमवार को बाबा ढोढ़नाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें मंदिर से जुड़े पंडा समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाबा ढोढ़नाथ मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि व इसे एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर विचार-विमर्श करना था। बैठक के दौरान पंडा समाज की ओर से राजीव रंजन मिश्रा ने मंदिर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे। उन्होंने बताया कि बाबा ढोढ़नाथ मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन अभी भी यहां आधारभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.