पलामू, अप्रैल 11 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड में शुक्रवार को लहर बंजारी पंचायत के मुखिया व प्रखंड नाजीर के बीच हुई विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। प्रखंड नाजीर के आवेदन के आधार पर मुखिया अशोक कुमार सिंह के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली गलौज करने सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। ऊंटारी रोड के जनप्रतिनिधियों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष सह आरोपी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त व विधायक को लिखित मांग पत्र देकर नाजीर शनि राज के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मुखिया संघ ने नाजीर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रखंड के सभी कर्मियों ने बीडीओ को आवेदन देकर यह भी कहा है कि मुखिया के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी ...