गया, फरवरी 26 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम शशांक शुभंकर ने दो टूक कहा कि लहरिया कट चलाने वाले बाइकर्स और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। डीएम ने सभी संवेदनशील और विवादित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसएसपी सुशील कुमार ने जिले के सभी थानेदारों को क्षेत्रों में 24 घंटे पेट्रोलिंग करने को कहा है। खासकर छोटे-छोटे गलियों, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अर्ली मॉर्निंग और लेट नाइट गश्त बढ़ाने को कहा। एसएसपी ने कहा ऑटो, टैंपू और ई-रिक्शा में अश्लील गाने बजाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.