किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज। संवाददाता कृषि विभाग ने सदर थाना की पुलिस के सहयोग से शनिवार को लहरा चौक से 60 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद जुगाड़ वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था। खाद के साथ जुगाड़ वाहन के चालक को भी हिरासत में लिया गया है। खाद बरामदगी मामले में रविवार को सदर थाना में जुगाड़ वाहन चालक मोहम्मद माजिद पाठकोईहाट कोचाधामन निवासी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा व उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोबससीर आलम के बयान पर दर्ज करवाई गई है। विभाग को सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते अवैध रूप से कालाबाजारी का खाद ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम लहरा चौक के पास पहुंची और जांच के दौरान खाद लोड वाहन जब्त किया गया। पुलिस के द्वारा चालक से पूछताछ करने पर बताया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.