किशनगंज, मई 19 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के लहरा चौक के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। पर्स में चार हजार रुपए, मोबाइल,आधार कार्ड व आई कार्ड थे। घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला काकुली दास बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मामले में पीड़ित महिला ने सोमवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें- लहरा चौक के पास महिला का पर्स छीनाघटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला धर्मगंज स्थित अपनी के घर आई थी। घर से अपने गांव जा रही थी। वह टेम्पो में सवार होकर जा रही थी। महिला टेम्पो से जैसे ही लहरा चौक के पास पहुंची। तभी पल्सर बाइक सवार तीन युवक अचानक वहां पहुंच गया। बाइक पर बैठा युवक महिला के हाथ से झपट्टा मार कर पर्स छीना और तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो ...