आगरा, जून 18 -- सोरों के लहरा घाट पर गंगा में जल नहीं होने से श्रद्धालु निराश होकर बिना स्नान करके ही लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं के नहीं होने से गंगा घाट पर सन्नाटा पसरा रहता है। गंगा घाट पर दुकान लगाने वाले दो दर्जन से अधिक दुकानदारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। सोरों के गांव लहरा के रहने वाले अंकित कुमार ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से आने वाले श्रद्धालु गंगा में जल नहीं होने से निराश होकर लौट रहे हैं। गुरूवार को भी राजस्थान व मध्यप्रदेश से चार वाहनों में बैठकर आए श्रद्धालु बिना स्नान करके ही लौटकर कछला गंगा घाट चले गए। गंगा घाट पर दुकानें लगाने वाले दो दर्जन से अधिक लोग परेशान हैं। गंगा घाट पर अब दुकानें नहीं लग रही हैं। सहसवान क्षेत्र में स्थित गंगा घाट पर सिर्फ तीन से चार दुकानदार ही दुकानें लगाते हैं। सहसवान क्ष...