बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- लहना के महादलित टोले में बनेगा सामुदायिक शौचालय चेवाड़ा, निज संवाददाता। लहना गांव के महादलित टोले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा । चिन्हित स्थल का जिला कोऑर्डिनेटर रोहन कुमार सिंह व बीडीओ अमर कुमार द्वारा किया गया । उन्होंने कहा गांव को खुले में शौच मुक्त और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के उदेश्य से दलित टोलों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा हैं। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...