कन्नौज, मार्च 3 -- तालग्राम, संवाददाता। बिरौली मोड़ के पास 28 जनवरी को हुए लहंगा-चुनरी ऑटो लूटकांड के खुलासे के बाद भी गिरोह के चार आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी विनय शर्मा के अनुसार फरार आरोपियों में जियाउल उर्फ आबू पुत्र जलील मास्टर निवासी नगला खेम रैगाई, सचिन यादव पुत्र मुनीम निवासी लेनगांव, विवेक राजपूत उर्फ विक्की पुत्र अज्ञात निवासी कुनंदन नगला तथा अभिजीत राजपूत पुत्र अज्ञात निवासी कुनंदन नगला, सभी थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फरार बदमाशों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई है। सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है। मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आध...