पिथौरागढ़, जून 18 -- पिथौरागढ़। मुनस्यारी पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज लस्पा में थाना दिवस का आयोजन किया। थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को एकत्रित कर उनकी समस्याओं को सुना,और जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों व उपस्थित व्यक्तियों को साइबर अपराध के नए तरीकों व उनसे बचाव के उपाय बताएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...