मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर यात्रियों से लूटपाट करने वाले बंगाल के कुख्यात लश्कर गिरोह के चार शातिरों के खिलाफ मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने वारंट जारी करवा लिया है। समस्तीपुर कोर्ट ने सरगना राजू लश्कर समेत चार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अब रेल पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए ओडिशा के पुरी जाएगी। पुलिस टीम को ओडिशा जाने के लिए रेल एसएसपी बीना कुमारी ने रेल डीआईजी को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के साथ मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की विशेष टीम पुरी रवाना हो जाएगी。

रेल पुलिस की कार्रवाई रेल एसएसपी के अनुसार, प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान ओडिशा पुलिस ने पुरी से 13 शातिरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अलग-अलग जिल...