सोनभद्र, मई 12 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा के अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट एवं स्वर्ण भारत दिव्यांग बोर्ड द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दस मई को आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट एवं बोर्ड के चेयरमैन पीयूष पंडित ने लव वर्मा की अटूट मेहनत, उनके संघर्ष, क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हे पुरस्कृत किया । कार्यक्रम में देशभर से 70 पैरालंपिक खिलाड़ियों को भिन्न-भिन्न खेलों में सम्मानित किया गया । यह आयोजन समाज में दिव्यांग खिलाड़ियों के संघर्ष, साहस, आत्मबल एवं खेल उपलब्धियों को सम्मान देने हेतु आयोजित किया जाता है । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस मो.अनीस अंसारी, टीवी 24 नेटवर्क के फाउंडर डॉ.सतेंद्र कुशवाहा, एमएलसी अव...