नई दिल्ली, फरवरी 25 -- बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी का आज 25 फरवरी को जन्मदिन है। उनका जन्म शेखपुरा के बरबीघा में 25 फरवरी 1968 में हुआ था। पिता अशोक चौधरी को सांसद बिटिया शांभवी चौधरी ने बेहद खास अंदाज में इमोशनल बधाई दी है। शांभवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि आज वह(शांभवी) जो भी हैं वह पापा की बदौलत हैं। शांभवी ने इस मौके पर कई तस्वीरें भी साझा किया है। शांभवी चौधरी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है," मैं जो कुछ भी हूँ, और जो कुछ भी आगे बन पाऊँगी,उसका श्रेय आपको ही जाता है। यह सब आपके लिए है, और हमेशा आपके लिए ही रहेगा। हर बेटी के लिए यह सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है कि उसे ऐसा पिता मिले, जो समाज की नहीं, बल्कि अपनी बेटी की क्षमता पर विश्वास करे। आपने मुझ पर विश्वास किया, इसलिए मैं खुद पर विश्वास कर पाई। " शांभवी आगे लिखत...