संवाददाता, फरवरी 8 -- हाथरस के समदपुर में फौजी अखिलेश कुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने नामजदों को पकड़ने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूलते हुए बताया कि मृतक अखिलेश कुमार ने हमारी बुआ की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था, जिससे हमारे परिवार की समाज में बडी किरकिरी/बदनामी हो रही थी । मृतक अखिलेश से हम लोगों को भी खतरा था, इसी रंजिश के कारण हम लोगों ने अपने भाईयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। जानकारी हुई कि जवान 5 फरवरी को हाथरस कोर्ट में किसी मुकदमे में तारीख पर आ रहा है । हम लोगों ने योजनानुसार रेकी कर आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हम लोगों ने जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचों और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल ...