संवाददाता, फरवरी 17 -- राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर जमकर पिटाई की गई, फिर सीने और पेट में कई बार चाकू घोंपा गया और उसके बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के भाई पर भी हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामसागर (उम्र 25 वर्ष) पीलीभीत के माधौटांडा क्षेत्र का रहने वाला था। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। लगभग एक वर्ष पहले उसने लालता खेड़ा निवासी भीमा की बेटी कामिनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद दोनों पीलीभीत में रहने लगे थे। कुछ समय बाद कामिनी के परिजन रीति-...