हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 4 -- आगरा के जैतपुर में नंदगवा मार्ग पर रविवार की रात प्रेम विवाह से खफा पिता ने 22 वर्षीय बेटी अंकिता शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान युवती की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने किसी अनहोनी को लेकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर आई तो युवती की मां और भाई घर पर नहीं मिले। पिता शव के पास बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। यह देख पुलिस हैरान रह गई। घटना रात करीब 12 बजे की है। विमल शर्मा की बेटी अंकिता शर्मा ने गांव नहटोली निवासी अमित पचौरी से फरवरी में प्रेम विवाह किया था।बेटी ने लव मैरिज की थी घरवालों को इसकी जानकारी बाद में हुई। शादी के बाद वह पति के साथ रहने के बजाए अपने मायके में रह रही थी। शादी के बाद से घरवाले अंक...