भोपाल, मई 15 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल ही में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया था, इस मामले में पुलिस ने उसकी सास व सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरीबाला सिंह और मृतक के पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा के रूप में हुई थी, जो कि उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की रहने वाली थीं और उनकी शादी करीब पांच महीने पहले भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाले समर्थ सिंह के साथ हुई थी। मृतका का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर पद पर पदस्थ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्विशा ने 12 मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि ट्विशा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी। उसके पति और सास उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉ...