मुख्य संवाददाता, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के बरेली में आईवीआरआई के एक संविदाकर्मी का शव किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसके पिता ने पत्नी और ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आईवीआरआई में संविदा पर ऑफिस सहायक के पद पर कार्यरत 33 वर्षीय जितेंद्र यादव इज्जतनगर की कैलाशपुरम कॉलोनी में कमल सक्सेना के मकान में अपनी पत्नी ज्योति के साथ किराये पर रहते थे। जितेंद्र मूलरूप से इटावा में भरथाना के निवासी थे और नौ साल तक प्रेम प्रसंग के बाद नवंबर में उन्होंने ज्योति से प्रेम विवाह किया था। ज्योति रोडवेज में कंडक्टर है। यह भी पढ़ें- पति से तलाक बिना किसी और के साथ रहने लगी महिला, मांगा गुजारा भत्ता; जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.