अमरोहा, अप्रैल 28 -- फेसबुक से शुरू हुई जिस प्रेमकहानी में युवक ने मौत को गले लगा लिया, उस लव मैरिज का कानूनी अंत भी जुदाई के साथ हुआ। पत्नी से न मिल पाने के गम में खुदकुशी करने वाले युवक के अंतिम संस्कार के ठीक 48 घंटे बाद, सोमवार को हाईकोर्ट ने पत्नी को दस्तावेजों के आधार पर नाबालिग करार दिया। साथ ही उसे नारी निकेतन भेजने का फरमान भी सुना दिया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बिजनौर की किशोरी से सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों के विरोध के बाद मामला कानूनी पेच में फंस गया था। शुक्रवार को जब युवक अपनी पत्नी से मिलने 'वन स्टॉप सेंटर' पहुंचा और मुलाकात नहीं हो सकी, तो उसने मायूस होकर जहर खा लिया था। शनिवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ। अभी घर में मातम पसरा ही था कि सोमवार को अदालत के फैसले ने इस...