मैनपुरी, जून 13 -- 12 साल पहले जिस इंसान से मोहब्बत थी, वह इंसान उसी की मौत का कारण बन जाएगा, मोना ने इस बात को सपने में भी नहीं सोचा था। शुक्रवार को गली से गुजरते समय पति ने मोना को चाकुओं से गोद दिया। उसे गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची इटावा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरैया निवासी 28 वर्षीय मोना वाल्मीकि कृष्णा टाकीज के निकट गली में जा रही थी। यह भी पढ़ें- लव मैरिज का दुखद अंत, मोना की टूटी सांसें रास्ते में उसका पति अरविंद उर्फ गुड्डू वाल्मीकि चाकू लेकर पहुंच गया और उसे रोककर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे वह घायल...