लव मैरिज कर बेटी हिंदू बनी, मुस्लिम धर्म में वापसी करवाने को पड़ोसी का परिवार पर हमला
कानपुर दक्षिण, अगस्त 7 -- यूपी के कानपुर दक्षिण में नौबस्ता के मछरिया में एक युवती के प्रेम विवाह के बाद मुस्लिम से हिंदू बनने पर पड़ोसियों ने परिवार का जीना दुश्वार कर दिया है। शादी को 8 साल हो गए हैं लेकिन अब भी लड़की और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि दबंग पड़ोसी बेटी को दोबारा मुस्लिम धर्म में वापसी कराने का दबाव बना रहे हैं। इनकार पर वर्ष 2018 से अब तक कई बार हमला कर चुके हैं, जिसमें एक बेटी की मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को एकबार फिर घर में धावा बोल हमला कर दिया। पीड़ित ने गुरुवार को डीसीपी दक्षिण कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मछरिया निवासी रशीद अहमद ने पुलिस को बताया कि उनके आठ बच्चों में सबसे बड़ी बेटी हिना ने वर्ष 2018 में आवास-विकास में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.