हमीरपुर, जुलाई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। दो साल पूर्व लव मैरिज की नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली मौदहा कोतवाली के बम्हरौली गांव की 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्धावस्था में राठ-हमीरपुर स्टेट हाईवे के बैठका धाम मंदिर के निकट मिलने से सनसनी मच गई। महिला के सिर, हाथ और चेहरे में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। हत्या करके शव को फेंके जाने की आशंका जताई गई है। शव की शिनाख्त तब हुई जब मृतका का पति उसकी गुमशुदगी की सूचना लेकर थाना सुमेरपुर पहुंचा। पुलिस पति से भी पूछताछ कर रही है।

मौदहा का मामला मौदहा कोतवाली के बम्हरौली गांव निवासी अमर सिंह सुमेरपुर में अपनी मां के घर में 32 वर्षीय पत्नी रीता सिंह के साथ रहता है। रीता मूलरूप से कानपुर नगर के गुजैनी की निवासी है। दो साल पूर्व उसकी अमर सिंह से लव मैरिज हुई थी। बुधवार की रात 11.50 बजे यूपी 112 पुलिस ...