बागपत, अप्रैल 12 -- UP News: यूपी के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने खेकड़ा कोतवाली में तैनात सिपाही पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह कर लिया। अब महिला उसका शोषण कर रही है। इससे परेशान सिपाही ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। खेकड़ा कोतवाली पर शनिवार को डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी श्रीकांत ने मुकदमा दर्ज कराया। श्रीकांत ने बताया कि 2012 में वह गाजियाबाद में तैनात था। इसी दौरान दिल्ली की रहने वाली हिना नामक महिला उसके संपर्क आई। कुछ दिन दोस्त के रूप में साथ रहने के बाद हिना ने श्रीकांत पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। श्रीकांत ने मना किया तो महिला ने दबाव बनाने के लिए उस पर दुष्कर्म का ...