प्रयागराज, फरवरी 16 -- महिला सशक्तीकरण, हिंदुत्व की रक्षा, सांस्कृतिक संस्कारों के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद की ओर से माघ मेला के परेड मैदान में लगाए गए काशी प्रांत के शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी लखनऊ क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग का भी समापन हुआ। अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख मीनाक्षी ताई ने कहा कि हिंदू समाज को कमजोर करने वाले, लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए हमें माता दुर्गा की शक्ति स्वरूप को उजागर करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, अखिल भारतीय मातृशक्ति सह प्रमुख सरोज सोनी, संगठन मंत्री नितिन, डॉ. राज नारायण, कल्पना चौहान, पूनम पांडे, रचना सिंह, दिव्या सिंह, शुभांगी सिंह, रागिनी मिश्रा, सीमा जादौन, कामिनी, सीमा उपाध्याय, मंजूलता आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.