अयोध्या, जून 7 -- अयोध्या, संवाददाता। विहिप के केन्द्रीय प्रबंध समिति की पांच दिवसीय नीति निर्धारक बैठक अयोध्या में 26 से 29 जून तक होगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली यह बैठक अयोध्या में दूसरी बार होने जा रही है। पहली बार यह बैठक रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर हुई थी। इस बैठक की तैयारियों के लिए विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद पराडे अयोध्या में बीते दो दिनों से प्रवास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विहिप का अभियान -लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए शुरू होगी मुहिमबैठक की तैयारियों की जानकारी इस दौरान उन्होंने जिला व विभाग स्तर के पदाधिकारियों के साथ कार्ययोजना तय की और अलग-अलग व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा। इसके अलावा संतों से भेंटकर उनका आर्शीवाद भी लिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध स...