कानपुर, मई 17 -- शिवली, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों एक समुदाय विशेष के युवक संग गायब हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद करने के बाद रविवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म व धर्मपरिवर्तन कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कोर्ट भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों एक किशोरी गायब हो गई थी। इसके बाद किशोरी के मामा ने गांव के ही चंदू मंसूरी उर्फ चांद पुत्र हामिद मंसूरी पर किशोरी को लव जिहाद के इरादे से ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को उसी दिन बरामद कर लिया, लेकिन आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को पांडव नदी पुल के समीप से आरोपी चंदू मंसूरी उर्फ चांद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मामले में दुष्कर्म पक्सो एक्ट उत्तर प्र...