लव जिहाद के आरोप में मुस्लिम युवक की पिटाई, पुलिस बोली- आरोपियों का हिंदू संगठनों से संबंध नहीं
भोपाल, मई 18 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में हाल ही में 29 साल के एक युवक की लव जिहाद के आरोप में पिटाई करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए सात लोगों का बजरंग दल या किसी अन्य दक्षिणपंथी संगठन से कोई संबंध नहीं मिला है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल के गोविंदपुरा के एसएचओ अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से एक नाबालिग है। बाकियों की पहचान बृजेंद्र प्रजापति, प्रतीक चौकसे, ललाराम मीणा, रमेश, अजय और अमन के रूप में हुई है। एसएचओ ने कहा कि दक्षिणपंथी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हमें बताया है कि उनका संगठन बहुत अनुशासित है और ये लोग उनके सदस्य नहीं हैं। यह भी पढ़ें- MP के सतना में बंद कमरे में मिले युवक-युवती के शव; सरकारी स्कूल टीचर थी मृतकामुस्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.