मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- मीरापुर। ईद के पूर्व दिवस पर कस्बे में संप्रदाय विशेष का एक युवक पड़ोस में रहने वाली हिंदू युवती को लव जिहाद के जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर ले गया। युवती के परिजनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होते ही यशवीर महाराज की चेतावनी के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।ईद से एक दिन पहले कस्बे में लव जिहाद का मामला सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार को कस्बे के एक मोहल्ले युवती मेरठ के एक कॉलेज गई थी। जहां से उसके पड़ोस में ही रहने वाला दूसरे संप्रदाय का युवक जैद पुत्र आस मोहम्मद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के देर शाम तक कॉलेज से घर वापस नहीं आने पर परिजन कॉलेज पहुंचे, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मेरठ के गंगानगर थाने में सूचना...