बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। लव जिहाद के विरोध में शनिवार को बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुतला जलाने का प्रयास किया तो एक सिपाही ने रोकने की कोशिश की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने सिपाही से मारपीट कर दी। शनिवार को बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लव जिहाद के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे। वे हाथों में पुतला लेकर नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाने का प्रयास किया तभी वहां बागपत कोतवाली में तैनात सिपाही पहुंच गया और कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने लगा। यह भी पढ़ें- बागपत : अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठन नोकझोंक हो गई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कांस्टेबल से मारपीट कर दी। मौके पर हंगामा हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.