कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- जिले में कथित लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के मामलों को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कड़े कानून और प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी किए जाने मांग उठाई है। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक एसपी वर्मा को सौंपा। शुक्रवार को कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक यशवंत यदुवंश के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रलोभन, छल या दबाव के जरिए होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए हर जिले में विशेष पुलिस थाने बनाए जाएं। साथ ही मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) गठित करने और त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की मांग की, जहां छह माह के भीतर मामलों का निस्तारण हो सके। इसके ...